
अन्न एवं औषध प्रशासन की कार्रवाई में लगभग दो करोड़ रुपये का भेसलयुक्त खाद्य पदार्थों का भंडार जब्त
पुणे, विशाल समाचार
अन्न एवं औषध प्रशासन मंत्री श्री नरहरी झिरवाळ के मार्गदर्शन में “सण महाराष्ट्राचा – संकल्प अन्न सुरक्षिततेचा” अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से विशेष कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग ₹1 करोड़ 97 लाख 93 हजार 42 रुपये मूल्य का भेसलयुक्त खाद्य पदार्थों का भंडार जब्त किया गया है।
त्योहारों के दौरान संचालित इस विशेष अभियान में कुल 353 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 196 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी की गई है। कार्रवाई के दौरान खोवा, स्वीट मावा, घी, खाद्य तेल, दूध, पनीर, बटर, वनस्पति घी, भगार आदि खाद्य पदार्थों के कुल 654 नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए।
इनमें से 216 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है — जिनमें
190 नमूने प्रमाणित दर्जे के,
5 कम दर्जे के,
8 मिथ्याछाप (फर्जी लेबल वाले) तथा
13 असुरक्षित (Unsafe) नमूने पाए गए हैं।
दोषी पाए गए नमूनों पर खाद्य सुरक्षा कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है।
अन्न एवं औषध प्रशासन, पुणे विभाग के सह आयुक्त श्री सुरेश अन्नपुरे ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के समय खाद्य पदार्थों में मिलावट या भेसल की आशंका होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-222-365 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

