
शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में स्वरोजगार प्रशिक्षण संपन्न
मऊगंज विशाल समाचार. स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में एक दिवसीय स्वरोजगार का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में 15 अक्टूबर को यूनियन बैंक आरसेटी के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरसेटी के प्रशिक्षक अंकिता मिश्रा, संध्या दुबे, नीता मिश्रा एवं दीपिका शुक्ला ने संस्थान में दिये जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कृत्रिम ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग, रेडियो, टीवी, मोबाइल रिपेयरिंग, बागवानी, बैग निर्माण जैसे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनवर खान, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ. प्रकाश पाण्डेय, डॉ. सतीश मिश्रा तथा 60 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

