रीवा

राजस्व अधिकारी ने किया पटाखा दुकानों और होटलों का निरीक्षण 

राजस्व अधिकारी ने किया पटाखा दुकानों और होटलों का निरीक्षण 

त्यौहारों में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कसी कमर 

 

रीवा विशाल समाचार. जिले भर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक दीपावली में विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। पर्व के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि राजस्व और पुलिस अधिकारी लगातार पटाखा विक्रय स्थलों तथा होटलों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस और राजस्व अधिकारी मिलकर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। बाजारों में खरीददारी के कारण भारी भीड़ है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम मनगवां संजय जैन ने मनगवां में पटाखा बाजार में लगाई गई दुकानों का निरीक्षण किया। सिरमौर में एसडीएम दृष्टि जायसवाल तथा त्योंथर में एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पटाखा बाजार और होटलों का निरीक्षण किया। पटाखा की दुकानों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। होटल तथा अन्य दुकानों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

 

रीवा शहर में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ मैदानी में तीन पटाखा गोदामों का भी राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में पटाखे भण्डारित पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। गोविंदगढ़, बैकुण्ठपुर, चाकघाट, जवा, मनिकवार, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़ में भी राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने पटाखा दुकानों तथा मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को त्यौहार के दौरान क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कानून और व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए

हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button