
सीतामढ़ी: विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की हुई घोषणा
सीतामढ़ी, विशाल समाचार: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद सीतामढ़ी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र
बाजपट्टी से जन सुराज पार्टी के आजम खान, निर्दलीय प्रत्याशी मो. जियाउर रहमान तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के रामेश्वर कुमार महतो ने नामांकन किया है।
रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र
रुन्नीसैदपुर से देश जनहित पार्टी के इम्तियाज असलम नसीर अहमद तथा जन शक्ति जनता दल के प्रमोद कुमार ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है।
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र
सीतामढ़ी क्षेत्र से अब तक किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।
रीगा विधानसभा क्षेत्र
रीगा से आरजेपी के उपेंद्र सहनी, स्वतंत्र प्रत्याशी सुशील प्रसाद और मोती लाल राउत चुनावी मैदान में हैं।
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र
बेलसंड से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अमित कुमार तथा जन शक्ति जनता दल के विकास कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की है।
बथनाहा विधानसभा क्षेत्र
बथनाहा से प्राऊटीस्ट ब्लॉक इंडिया के सुनील राम, बहुजन समाज पार्टी के सहदेव राम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की अमृता सोनी और जन सुराज पार्टी के नवल किशोर चौधरी ने नामांकन किया है।
सुरसंड विधानसभा क्षेत्र
सुरसंड से बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार और आम आदमी पार्टी के ऋषि कुमार अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है।
परिहार विधानसभा क्षेत्र
परिहार से आम आदमी पार्टी के अखिलेश नारायण ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव और जन सुराज पार्टी के अवधेश प्रसाद चुनावी मैदान में हैं।
सीतामढ़ी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क में
सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।



