
मऊगंज जिले की विभिन्न गौशालाओं में हुआ गौवर्धन पूजन
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले की विभिन्न गौशालाओं में गौवर्धन पूजन के साथ ही गौपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रकरी ग्राम पंचायत में गौशाला में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने गौवर्धन पूजन एवं गौपूजन किया। उन्होंने गौसेवकों का शाल श्रीफल सौंप कर सम्मान किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत करही की गौशाला में गौपूजन कर गौसेवकों का सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत रामपुर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता तिवारी, सरपंच श्रीमती सरिता सिंह, ग्राम पंचायत मड़ना की गौशाला में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में गौवर्धन पूजा व गौपूजन किया गया।

