रीवा

शुद्ध मतदाता सूची से लोकतंत्र के सशक्तीकरण हेतु एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ

शुद्ध मतदाता सूची से लोकतंत्र के सशक्तीकरण हेतु एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के संबंध में दी जानकारी

 

रीवा विशाल समाचार. देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से मतदाता सूची का स्पेशल इंटेसिव रीवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। यह प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया में नये मतदाताओं को सूची में जोड़ा जायेगा। मृतकों या स्थानांतरित नागरिकों के नाम हटाये जायेंगे और सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारा जायेगा।

उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रक्रिया के दौरान 4 नवम्बर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम जोड़ेगे। 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। जबकि 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी। दावे आपत्तियों की सुनवाई 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक की जा सकेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वह बूथ लेवल एजेंट तैनात करें। आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और आयोग मतदाता सूची में बना न रहे।

मतदाता को बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराये गये फार्म में अपना विवरण दर्ज कराना होगा। अगर दो जगह नाम है तो एक जगह नाम कटवाना होगा। पता, नाम व जन्म तिथि में सुधार किया जा सकता है और यदि नाम मतदाता सूची में नहीं है तो नया फार्म भरकर जमा करना होगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.के. बेक ने एसआईआर प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर की फ्रीज वोटर लिस्ट के आधार पर ईएफ छपेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर यह फार्म देंगे जिसमें जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, माता-पिता व जीवन साथी का नाम और ईपिक नंबर भरना होगा। पिछले एसआईआर के डेटा से मिलान या लिंकिंग में बीएलओ मदद करेंगे। डेटा लिंक वोटर्स डॉट ईसीआई डाट जीओव्ही डाट इन पर भी उपलब्ध है। इस संबंध में हेल्पलाइन 1950 पर कॉल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button