पूणे

मऊगंज जिले के हनुमना में झमाझम बारिश

मऊगंज जिले के हनुमना में झमाझम बारिश

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले की हनुमना तहसील में 28 अक्टूबर को अगस्त की तरह झमाझम बारिश हुई। इस दिन हनुमना तहसील में 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मऊगंज जिले में 28 अक्टूबर को 30.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1607.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस अवधि में तहसील मऊगंज में 1410.6, हनुमना में 1862.4 तथा नईगढ़ी में 1549.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 1020.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तेज बारिश के कारण धान की कटाई में बाधा आ रही है। धान की खड़ी फसल भी इससे प्रभावित हो रही है। इसके साथ-साथ चना, अलसी और गेंहू की बोनी में भी वर्षा के कारण देरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button