पूणे

पिंपरी-चिंचवड़ में होगी आईएफएससी एशियन क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप; 13 देशों के 200 युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पिंपरी-चिंचवड़ में होगी आईएफएससी एशियन क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप; 13 देशों के 200 युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 

पुणे : भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। महाराष्ट्र में पहली बार आईएफएससी एशियन क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 1 से 4 नवंबर तक पिंपरी-चिंचवड़ के पिंपळे सौदागर स्थित योगा पार्क स्पोर्ट क्लाइंबिंग कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

 

यह प्रतियोगिता इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF), पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) और महाराष्ट्र स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन (MSCA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें 13 देशों के करीब 200 युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्पीड क्लाइंबिंग, लीड क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग जैसी रोमांचक स्पर्धाओं में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन IMF और IFSC के अंतरराष्ट्रीय स्तर के न्यायाधीशों और मार्गनिर्माताओं द्वारा किया जाएगा।

 

इस अत्याधुनिक स्पोर्ट क्लाइंबिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण महाराष्ट्र के पर्वतारोहण विशेषज्ञ सुरेंद्र शेलके, श्रीकृष्ण कडुसकर और सागर पालकर की कल्पना से हुआ है। पिंपरी चिंचवड़ स्मार्ट सिटी मिशन के सहयोग से बने इस केंद्र को देश के सर्वश्रेष्ठ क्लाइंबिंग केंद्रों में गिना जाता है।

 

MSCA का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से भारत में “मिशन ओलंपिक 2036” के तहत ओलंपिक स्तर के क्लाइंबिंग खिलाड़ियों को तैयार करना है। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन भारत को स्पोर्ट क्लाइंबिंग के वैश्विक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाएगा।

 

इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण MSCA के आधिकारिक YouTube चैनल पर किया जाएगा और MSCA, IMF, IFSC Asia तथा PCMC के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित अपडेट साझा किए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button