रीवा

रोजगार मेला आज मऊगंज में,मेले में 25 कंपनियाँ करेंगी युवाओं का चयन

रोजगार मेला आज मऊगंज में,मेले में 25 कंपनियाँ करेंगी युवाओं का चयन

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता: युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय शहीद केदारनाथ स्मृति महाविद्यालय मऊगंज में 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 25 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 14000 रुपए से 40 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर, बजाज आटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड औरंगाबाद, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर, धार (म.प्र.), श्री राम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, हायर अप्लीएन्सेस इंडिया लि. रंजनगांव पुणे, हायली आमधनी अप्लीएन्सेस लि. अहमदाबाद गुजरात, टाटा मोटर ऑटोमोबाइल कम्पनी अहमदाबाद गुजरात, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, एनजीएम पीजी भिवाड़ी राजस्थान, पीजी इलेक्ट्रो प्लांट इंडिया लि. पुणे, धूत ट्रान्समिशन औरंगाबाद, इंडिया इंस्टि¬ूट ऑफ स्कील्स डेव्लपमेन्ट गुजरात, संतारा कॉसमेटिक प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा, एमआरएफ लि. भारूच दहेज, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़, सिटी कार प्रा. लि. सतना, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा, इंडसिंड बैंक (बीएफएलएल), एक्सिस बैंक प्रा.लि., स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लिमिटेड भोपाल में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button