रीवा

मऊगंज जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

मऊगंज जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर ने कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास घटक 2.0 की समीक्षा की

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता: मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक में कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास घटक 2.0 के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एवं अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कराये गये कार्यों की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा के साथ ही हितग्राहीवार व कार्यवार अनुमोदन किया गया।

कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि कृषि उत्पादन प्रणाली के तहत सब्जी, पुष्प उत्पादक के लिये किसानों को प्रेरित करने के साथ ही फसल विविधीकरण हेतु जागरूक किया जाय। कृषक सदस्यों को एफपीओ की सदस्यता के लिये प्रेरित करने का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाय। कलेक्टर ने कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौपालन हेतु किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। जिले में गौशालाओं की संख्या काफी है जिनमें गौवंश संरक्षित किये गये हैं। गौशालाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किये जाय। उन्होंने खेत तालाब, रिचार्ज शाफ्ट, गेबियन तथा सिंचाई तालाब बैठक में बताया गया कि परियोजना क्रमांक-1 मऊगंज में विभिन्न वाटरशेड कमेटियों द्वारा 87.92 लाख रूपये से स्वीकृत कार्यों के विरूद्ध 56.84 रूपये से कार्यों में व्यय हुए। जबकि परियोजना क्रमांक-2 हनुमना में स्वीकृत 166.11 लाख रूपये के कार्यों के विरूद्ध 84.4889 लाख रूपये के कार्य कराये गये।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें। आजीविका उन्नयन मद से सिलाई सेंटर, आयल मिल व डेयरी गतिविधियों के लिये स्वीकृत कार्यों में केवल डेयरी कार्य पूर्ण हुआ है शेष अप्रारंभ कार्य को प्रारंभ कराने के निर्देश बैठक में दिये गये। मुर्गीपालन, मियावाकी वृक्षारोपण तथा क्लस्टर आधारित सब्जी उत्पादन कार्यों की कार्ययोजना के साथ ही हितग्राही का अनुमोदन दिया गया। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, डॉ. संजय सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button