समीक्षा बैठक आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद की अध्यक्षता में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं कृषि उत्पादन आयुक्त की आगामी बैठक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक 30 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि एवं उससे संबद्ध अन्य विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।


