राजस्व अधिकारी राजस्व अभिलेखों में 30 अक्टूबर तक
अनिवार्यत: इस्तलाबी सुनिश्चित करायें – कलेक्टर
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व अभिलेखों में 30 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर पारित आदेशों का शत प्रतिशत इस्तलाबी सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों में आदेश पारित होने के बावजूद भी राजस्व अभिलेखों में आदेशों की इस्तलाबी नहीं की जाती जो पदीय दायित्व के प्रति लापरवाही है। कमिश्नर रीवा संभाग द्वारा भी तत्संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।


