भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति 14 नवम्बर तक आमंत्रित
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. नगर निगम रीवा द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवेदन दिया गया है। इसके लिए ग्राम रतहरा रीवा पटवारी हल्का रतहरा की रीवा की शासकीय आराजी नम्बर 143 रकवा 0.4410 हेक्टेयर, ग्राम बोदा पटवारी हल्का बोदा की शासकीय आराजी नम्बर 867 रकवा 1.2020 हेक्टेयर तथा ग्राम चिरहुला पटवारी हल्का चिरहुला की शासकीय आराजी नंबर 5 रकवा 0.8090 का आवंटन किया जाना है। इसके साथ ही संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा संभाग द्वारा कार्यालयीन भवन निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन के संबंध में आवेदन दिया गया है। कार्यालयीन भवन के निर्माण के लिए ग्राम रीवा पटवारी हल्का रीवा की शासकीय आराजी नम्बर 840 रकवा 2.8820 हेक्टेयर में से रकवा 10000 वर्गफीट का आवंटन किया जाना है। इस संबंध में तहसीलदार हुजूर नगर शिवशंकर शुक्ला ने बताया है कि इन भूमियों के आवंटन में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह आगामी 14 नवम्बर तक हुजूर नगर न्यायालय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। नियत तिथि तक आपत्तियाँ प्राप्त न होने पर इन भूमियों के आवंटन संबंधी कार्यवाही की जाएगी
।


