
विषयः बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
सीतामढ़ी, विशाल समाचार संवाददाता
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्रों — 23-रीगा, 24-बथनाहा (अ.जा.), 25-परिहार, 26-सुरसंड, 27-बाजपट्टी, 28-सीतामढ़ी, 29-रुन्नीसैदपुर एवं 30-बेलसंड — के लिए ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अपराह्न 11:00 बजे संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक तथा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
द्वितीय रैंडमाइजेशन के दौरान, प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत उपलब्ध ईवीएम को यादृच्छिक रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया गया। मतदान केंद्रवार आवंटन के बाद शेष ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित (Reserve) रखा गया, जिनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर खराब मशीनों के प्रतिस्थापन के रूप में किया जाएगा।
यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के EVM Management System (EMS) पोर्टल के माध्यम से की गई।
द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं, जो आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध हैं।
रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम एवं सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी प्रत्याशियों के साथ साझा की गई।
ये मशीनें आगामी मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी।



