रीवा

गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात

गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात

 

रीवा विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसकी सभी आवश्यक कार्यवाहियाँ समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 26 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि सभी तैनात सेक्टर अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समाप्ति तक निर्धारित क्षेत्र में सतत भ्रमण करें। बीएलओ द्वारा भरे जा रहे मतदाताओं के गणना पत्रक, वितरण एवं डिजिटाइजेशन में प्रगति लाने में उनका सहयोग करें। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान भी करें। सभी सेक्टर अधिकारी निर्धारित क्षेत्र के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button