रीवाशिक्षा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को युद्ध स्तर पर करें – कलेक्टर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को युद्ध स्तर पर करें – कलेक्टर

कार्य को पूरा करने के लिए सभी मैदानी कर्मचारियों को तत्काल नियुक्त करें – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना है। इस कार्य में अधीनस्थ पदस्थ मैदानी कर्मचारियों का सहयोग लें और इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करें। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में ग्रामीण विकास अधिकारी, पंचायत समन्वयक, ग्राम रोजगार सहायक, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा नगर पंचायतों के वार्डवार कर्मचारियों को तत्काल नियुक्त करें। इन कर्मचारियों को संबंधित बीएलओ के संपर्क में रहने और अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित करें। यह कार्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में संपादित कराएं। मैदानी कर्मचारियों द्वारा इस कार्य में असहयोग किए जाने पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button