रीवा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गणना पत्रकों के संकलन और डिजिटाईजेशन का कार्य जारी 

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गणना पत्रकों के संकलन और डिजिटाईजेशन का कार्य जारी 

 

 

मऊगंज विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मऊगंज जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेज गति से जारी है। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने कई मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रकों का वितरण कर उनके संकलन और डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की जा रही है। मतदाताओं से बड़ी संख्या में गणना पत्रक प्राप्त हो गए हैं। इन्हें डिजिटाइज करने के लिए पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य तकनीकी कर्मचारी बीएलओ को लगातार सहयोग कर रहे हैं। सभी गणना पत्रक 20 नवम्बर तक शत-प्रतिशत डिजिटाइज करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गणना पत्रक भरवाने और संकलित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिले भर में गणना पत्रक भरवाने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button