अन्य

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने कला के जरिये सामाजिक बदलाव को गति देने के लिए 50 कलाकारों को 60 लाख रुपये का अनुदान दिया

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने कला के जरिये सामाजिक बदलाव को गति देने के लिए 50 कलाकारों को 60 लाख रुपये का अनुदान दिया

 

गुरुग्राम, : ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) की सीएसआर इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एच एम आई एफ) ने आज ‘आर्ट फॉर होप – सीजन 5’ प्रोग्राम के 50 अनुदान प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा की। इससे भारत की विविध कलाओं को पोषित करने की फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। इस साल अनुदान के लिए चुने गए प्रोजेक्ट्स में स्थानीय विरासत, समावेश एवं इनोवेशन देखने को मिला है। चुने गए प्रोजेक्ट्स में 22 क्षेत्रों के आर्ट फॉर्म्स को जगह मिली है।

 

इस प्रोग्राम के सीजन 5 में देश के 30 क्षेत्रों (राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश) से आवेदन मिले थे। इनमें शहरों से लेकर गांव एवं जनजातीय क्षेत्र भी शामिल हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स पर विशेष जोर दिया गया, जिनमें सामुदायिक जुड़ाव, वंचित लोगों का प्रतिनिधित्व और जमीनी स्तर पर सामंजस्य दिखाई दिया।

 

अपने विचार साझा करते हुए एच एम आई एल के एवीपी एवं वर्टिकल हेड – कॉरपोरेट अफेयर्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल श्री पुनीत आनंद ने कहा, ‘आर्ट फॉर होप – सीजन 5 के माध्यम से ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडशन ने ऐसे कलाकारों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूती दी है, जिनका काम संवाद, समावेश और सामाजिक जागरूकता का माध्यम बन रहा है। इस संस्करण में रूरल कलेक्टिव्स, ट्राइबल स्टोरीटेलर्स, अर्बन इनोवेटर्स एवं डिजिटल क्रिएटर्स के साथ भारत की विविध रचनात्मकता का उत्सव मनाया गया है। 50 प्रोजेक्ट्स को समर्थन देते हुए एच एम आई एफ ने ऐसी आवाजों को आगे बढ़ाया है, जो विरासत को संरक्षित करती हैं, अनकही कहानियों को सामने रखती हैं और बदलाव को प्रेरित करती हैं। यह पहल एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी जगह बना रही है, जहां रचनात्मकता को उद्देश्य के साथ मिलाया जाता है और कला सहानुभूति, समता एवं प्रगति का माध्यम बन जाती है।’

 

आर्ट फॉर होप – सीजन 5 के अनुदान प्राप्तकर्ताओं को प्रतिष्ठित ज्यूरी द्वारा विस्तृत प्रक्रिया के तहत चुना गया। ज्यूरी में पद्मभूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा, प्रतिष्ठित डिजाइनर श्री आकिब वानी, पुरस्कार विजेता कंटेंट क्रिएटर (ऑटोमोबाइल, लक्जरी एवं लाइफस्टाइल) सुश्री गरिमा अवतार, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल एवं ऑटोमोटिव में विशेषज्ञता रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री निखिल चावला और म्यूजियो कैमरा – सेंटर फॉर फोटोग्राफिक आर्ट्स के संस्थापक ट्रस्टी एवं डायरेक्टर श्री आदित्य आर्या शामिल रहे। सभी आवेदनों का आर्टिस्टिक मेरिट, मौलिकता, इनोवेशन एवं सामाजिक प्रभाव के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

 

प्रोग्राम के तहत अनुदान प्राप्तकर्ताओं को मेंटरशिप, अपस्किलिंग वर्कशॉप एवं स्थानीय स्तर पर कला के प्रदर्शन के लिए अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। ‘आर्ट फॉर होप – सीजन 5’ के सफर में फरवरी, 2026 में नई दिल्ली में ग्रैंड पब्लिक शोकेस होगा। रचनात्मकता एवं सामाजिक प्रभाव का जश्न मनाते हुए इसमें कला, संवाद एवं समाज को साथ लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button