रीवा

आईपीपीबी-डीओपी वित्तीय निवेश अभियान

आईपीपीबी-डीओपी वित्तीय निवेश अभियान

रीवा डाक संभाग में 25 नवम्बर को मनाया जाएगा महालागिन डे

 

 

रीवा विशाल समाचार. आईपीपीबी-डीओपी वित्तीय निवेश अभियान के तहत रीवा डाक संभाग में 25 नवम्बर को महा लागिन डे का आयोजन किया गया है। डाक विभाग एवं इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्तीय निवेश अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, सरल और विश्वसनीय निवेश सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

 

डाक संभाग के अधीक्षक आर.के. तिवारी ने बताया कि इस अभियान में डाककर्मी एवं बीपीएम डोर टू डोर कैंपेन कर आईपीपीबी खाता, पोसा लिंकेज, डाक जीवन बीमा-ग्रामीण, डाक जीवन बीमा पीओएसबी एवं सुकन्या खाता का लाभ घर-घर जाकर लाभ दिया जायेगा। संभागीय अधीक्षक डाकघर ने कहा है कि डाक विभाग ने आम नागरिकों विशेषकर ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं कम प्रीमियम-अधिक बोनस के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह पहल जन-जन को सुरक्षित और सुलभ बीमा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डाक अधीक्षक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करने के उद्देश्य से लांच की गई है। इस अनोखी योजना में खाता खुलवाना और इसके फायदे लेना बड़ा ही आसान है। सुकन्या खाता का लाभ समस्त 10 वर्ष तक की कन्याओं तक पहुंचाने का दायित्व केन्द्र सरकार द्वारा डाक विभाग को सौंपा गया है जिसके अंतर्गत इस योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। डाक अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक डाककर्मी आईपीपीबी-डीओपी वित्तीय निवेश अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को डाक विभाग की योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

डाक अधीक्षक ने कहा कि भारतीय डाक विभाग का उद्देश्य अब हर नागरिक तक आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। आईपीपीबी और पीओएसबी खातों की लिंकिंग से रीवा डाक संभाग के लाखों उपभोक्ताओं को बहुत सुविधा होगी। अब लोगों को पैसे निकालने, जमा करने या सरकारी योजनाओं के भुगतान के लिए बैंक की लाईन में लगने की जरूरत नहीं होगी। डाकिया ही बैंक बनकर घर-घर सेवा देगा। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में रीवा, मऊगंज ,सीधी, सिंगरौली जिलों में हर सक्रिय डाक खाते को आईपीपीबी से लिंक करा दिया जाए, ताकि सभी उपरोक्ता डिजिटल इण्डिया के लाभ से जुड़ सकें। उन्होंने पोस्ट आफिस के खाताधारकों से अपील की है कि जो सेविंग खाता रखते हैं वे जल्द से जल्द आईपीपीबी खाता खुलवाकर दोनों को लिंक कराएं। इससे न केवल लेनदेन आसान होगा बल्कि योजनाओं का भुगतान सीधे आपके खाते में आएगा। यह कदम आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इण्डिया मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button