आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव आज
रीवा विशाल समाचार शासकीय आईटीआई रीवा में 20 नवम्बर को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर प्राइवेट लिमिटेड कोलार कर्नाटक द्वारा असेंबली आपरेटर क्वालिटी इंस्पेक्टर पद के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा संबंधित पद के लिए प्रशिक्षणार्थी का चयन किए जाने पर उसे 18525 रुपए मानदेय और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें 18 से 23 वर्ष की आयु के सभी आईटीआई पास प्रशिक्षणार्थी महिला एवं पुरूष भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षणार्थी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ अवश्य लाएं।


