रीवा

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 24 बीएलओ पर्यवेक्षक नियुक्त

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 24 बीएलओ पर्यवेक्षक नियुक्त

 

रीवा अनिल सिंह संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 241 मतदान केन्द्रों के लिए 24 बीएलओ पर्यवेक्षकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। तैनात बीएलओ पर्यवेक्षक निर्धारित किए गए मतदान केन्द्रों के बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे। पर्यवेक्षकों द्वारा गणना पत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति बढ़ाने संबंधी कार्यों का अनुवीक्षण किया जाएगा। सभी बीएलओ पर्यवेक्षक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के संपर्क में रहकर आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे और साप्ताहिक रिपोर्ट सौपेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button