रीवा

सभी नगरीय निकायों में एक जनवरी से खुलेंगे ऑर्गेनिक बाजार

सभी नगरीय निकायों में एक जनवरी से खुलेंगे ऑर्गेनिक बाजार

 

रीवा विशाल समाचार. रीवा संभाग के सभी नगर निगमों तथा तथा नगर परिषदों में एक जनवरी 2026 से ऑर्गेनिक बाजार खुलेंगे। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा है कि आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने-अपने नगरीय निकायों में आर्गेनिक बाजार के लिए आवश्यक प्रबंध कर लें। अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समय लेकर ऑर्गेनिक बाजार का शुभारंभ कराएं। इसमें मुख्य रूप से ऑर्गेनिक पद्धति से प्राप्त फसलों के उत्पाद रखे जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग नोडल अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त संचालक कृषि संभाग के जैविक खेती करने वाले किसानों से संपर्क करके उनकी फसलों और उनसे बने उत्पादों की बिक्री ऑर्गेनिक बाजार से कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button