रीवा

बीएलओ पर्यवेक्षकों और सेक्टर आफीसरों की बैठक आज

बीएलओ पर्यवेक्षकों और सेक्टर आफीसरों की बैठक आज

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि बीएलओ के कार्यों के पर्यवेक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान तथा सहयोग के लिए बीएलओ पर्यवेक्षकों और सेक्टर आफीसरों की तैनाती की गई है। एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा सेक्टर आफीसरों की बैठक और प्रशिक्षण 21 नवम्बर को आयोजित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया, रीवा और गुढ़ के बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा सेक्टर आफीसरों की बैठक और प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से होगा। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर, त्योंथर और मनगवां के बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा सेक्टर आफीसरों की बैठक और प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से होगा। प्रशिक्षण सह बैठक में सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा सेक्टर आफीसरों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button