सीतामढ़ी

बंशी चाचा शहादत दिवस समारोह

बंशी चाचा शहादत दिवस समारोह

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढी़ शहर के चकमहिला स्थित चकत्रृषि आश्रम (पुराना पलवैया धाम) मंदिर परिसर में कानू कल्याण महासभा के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बंशी चाचा के पुण्य तिथि को शहादत दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिला अध्यक्ष रामेश्वर साह मुख्य अतिथि व शहीद के पुत्र भोला साह, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, राम जिनिश गुप्ता एवं उपस्थित लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत के साथ बंशी चाचा के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । तत्पश्चात बंशी चाचा के पुत्र भोला साह जी को संगठन के तरफ से अध्यक्ष द्वारा फुल माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करते हुए स्वागत सम्मान किया ।

 

समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए उपस्थित लोगों ने बैरगनिया-सीतामढ़ी के मध्य बागमती नदी पर पुल की आवश्यकता और उन दिनों पुल की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया वगैर किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पुल के लिए बंशी चाचा द्वारा किया गया संघर्ष निस्वार्थ एवं निश्छल था सर्वसमाज के हित के लिये उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी उनके द्वारा किया गया त्याग एवं बलिदान अनुकरणीय है उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बैरगनिया स्टेशन का नाम बंशी चाचा के नाम से करने की मांग की कार्यक्रम में संगठन के डुमरा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कृष्णमोहन कुमार को मनोनीत किया गया। इस मौके पर रामजी साह रविंद्र कुमार विश्वनाथ साह डॉ अमरनाथ गुप्ता रविशंकर गुप्ता अशोक साह राम विनोद साह शिवजी साह विश्वनाथ गुप्ता बिहारी शरण नन्दकिशोर गुप्ता मनोज कुमार, राजु गुप्ता उमेश साह मंदिर के महंत रामकुमार दास समेत आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button