कलेक्टर द्वारा लापरवाह सहायक अभियंता के निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित
रीवा विशाल समाचार. निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुधांशु शर्मा को निलंबित किये जाने का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा कमिश्नर रीवा संभाग को प्रेषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एसआईआर कार्य में नियत समयावधि में गणना पत्रकों का वितरण कर वापस लेते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सहायक अभियंता कलेक्टर की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे तथा उसके द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है। कलेक्टर ने पदीय दायित्व में लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता के निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित किया है।


