रीवा

गणना पत्रक डिजिटाईजेशन का कार्य दो दिन में पूरा करें – कलेक्टर

गणना पत्रक डिजिटाईजेशन का कार्य दो दिन में पूरा करें – कलेक्टर

सेक्टर आफीसर और एसडीएम हर दिन शाम 7 बजे करें समीक्षा

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत प्रत्येक मतदाता से गणना पत्रक में जानकारी प्राप्त कर उसका डिजिटाईजेशन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सभी एसडीएम और सेक्टर आफीसर प्रतिदिन शाम 7 बजे बैठक करके गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन की समीक्षा करें। बीएलओ को गणना पत्रक प्राप्त करने अथवा डिजिटाईजेशन में आ रही कठिनाई को दूर कराएं। जो बीएलओ तकनीकी रूप से कार्य करने में कमजोर हैं उन्हें विभागीय अमले से सहयोग देकर डिजिटाईजेशन कराएं। गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य दो दिनों में शत-प्रतिशत पूरा करें।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर आफीसर तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के लिए नई रणनीति से कार्य करें। मतदाताओं के फोटो और आधार संख्या संकलित करने का प्रयास न करें। केवल गणना पत्रक को भरने और डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें। 2003 के बाद बहू के रूप में परिवार में शामिल हुई महिलाओं के माता-पिता तथा दादा-दादी की जानकारी प्राप्त कर उनका सत्यापन कराएं। ग्राम रोजगार सहायक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। बीएलओ तय समय सीमा मं कार्य पूरा करने के लिए अन्य कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग ले सकते हैं। गांव में कम्प्यूटर चलाने की दक्षता वाले व्यक्ति का भी डिजिटाईजेशन में सहयोग लें। रीवा नगर निगम क्षेत्र में रतहरा बंसल बस्ती के मतदाताओं के सत्यापन के लिए नगर निगम शिविर लगाए। शिफ्टेड मतदाताओं की सूची बनाकर उनका पूर्व के निवास स्थान से सत्यापन कराएं। बैठक में कलेक्टर ने गणना पत्रक के संबंध में सही जानकारी न देने वाले दो सेक्टर आफीसरों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिना अनुमति निर्वाचन कार्य छोड़कर मुख्यालय से बाहर जाने पर सहायक यंत्री पीएचई सुधांशु शर्मा को निलंबन का नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर एवं सेक्टर आफीसर उपस्थित रहे। बैठक में शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन करने वाले 11 बीएलओ को सम्मानि किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button