रीवा

मऊगंज जिले में 197575 मतदाताओं के गणना पत्रक हुए डिजिटाइज्ड

मऊगंज जिले में 197575 मतदाताओं के गणना पत्रक हुए डिजिटाइज्ड

 

मऊगंज आलोक तिवारी. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मऊगंज जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन करके जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। जिले में 21 नवम्बर को शाम 4.30 बजे तक एक लाख 97 हजार 575 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले में कुल चार लाख 79 हजार 769 मतदाता दर्ज हैं। इन सभी को गणना पत्रक का वितरण किया जा चुका है। अब तक विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 95996 तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 101579 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन के लिए शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। बीएलओ को सहयोग देने के लिए ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता को तैनात किया गया है। डिजिटाइजेशन में सहयोग के लिए जनपद पंचायत में तकनीकी टीम तैनात है। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा सेक्टर आफीसर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आयोग द्वारा तय की समय सीमा से पहले ही डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button