रीवा

बीएलओ द्वारा मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन

बीएलओ द्वारा मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन

गणना पत्रक का किया जा रहा है डिजिटाइजेशन

मऊगंज आलोक तिवारी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मऊगंज जिले में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं के सत्यापन के साथ ही गणना पत्रकों का संग्रहण कर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में घुघरी 112, गनिगवां सहित देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 125, 126 एवं 127 तथा नईगढ़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 15 सहित अन्य मतदान केन्द्रों में भी गणना पत्रकों की आनलाइन फीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य नियत समय सीमा में किया जाना है। अत: इस कार्य को और गति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button