
आदिवासी विद्यार्थियों के पोषण हेतु सामंजस्य करार
पुणे, विशाल समाचार— आदिवासी आश्रमशालाओं के छात्रों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प घोडेगांव और न्यूट्रिशिअस एग्री फ्यूचर इंडिया प्रा. लि. के बीच सामंजस्य करार किया गया है।
इस करार के तहत छात्रों के नियमित भोजन में बायोफोर्टिफाइड जिंक-समृद्ध गेहूं और आयरनयुक्त बाजरा शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में 9,000 छात्रों को दो महीने तक सप्ताह में दो बार 30 ग्राम अनाज दिया जाएगा, जिसके बाद इसे नियमित भोजन में सम्मिलित किया जाएगा। इसके अलावा 1,000 छात्रों को छह महीनों तक सप्ताह में तीन बार जिंक गेहूं व आयरन बाजरा से बने लड्डू और कुकीज़ प्रदान किए जाएंगे।
छात्रों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित कार्यक्रम और प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे।
यह पहल आदिवासी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा र
ही है।


