राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज मास्टर मीट का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे पुरस्कार वितरण
रीवा अनिल सिंह: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 10 मीटर शूटिंग रेंज के राज्य स्तरीय मास्टर मीट पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में फुटबाल मैच का आरंभ भी होगा। यह कार्यक्रम 23 नवम्बर को अपरान्ह 4 बजे से आयोजित किया गया है। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने खेल प्रेमियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

