रीवा

तीर्थदर्शन ट्रेन आज जाएगी रामेश्वरम और मदुरई

तीर्थदर्शन ट्रेन आज जाएगी रामेश्वरम और मदुरई

 

रीवा अनिल सिंह. शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को एक तीर्थस्थान की नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना लागू की गई है। इस योजना के द्वारा 60 साल से अधिक आयु के मध्यप्रदेश के निवासी नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा का एक बार अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत रीवा जिले के 200 बुजुर्गों कों 23 नवम्बर को सुबह 11.30 बजे रवाना होगी। रामेश्वरम और मदुरई की तीर्थयात्रा का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी धर्मस्व ने बताया कि तीर्थदर्शन ट्रेन 23 नवम्बर को रीवा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन 29 नवम्बर को वापस लौटेगी। इसमें रीवा के 200 बुजुर्गों के साथ-साथ सतना के 200, सीधी 179 तथा मैहर जिले 200 बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को ठहरने, भोजन, पानी, चाय और नाश्ते की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। सभी तीर्थयात्री अपने साथ मौसम के अनुकूल कपड़े, अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री तथा दवाएं अपने साथ रखें। तीर्थयात्रियों को ट्रेन रवाना होने से एक घण्टे पूर्व अर्थात सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button