रीवा

आयुक्त नगर निगम ने एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए पार्षदों से की अपील

आयुक्त नगर निगम ने एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए पार्षदों से की अपील

 

रीवा विशाल समाचार. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। मतदाता के सत्यापन के गणना पत्रक का शत प्रतिशत वितरण कर दिया गया है। अब सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर संकलित करते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने नगर निगम के सभागार में शहर के वार्ड पार्षदों की बैठक में अपेक्षा की कि सभी एसआईआर कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना पत्रक प्रदान किये गये हैं। अधिकांश मतदाताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार स्वयं की तथा माता-पिता की जानकारी उपलब्ध करा दी है। शेष मतदाता भरे हुए गणना पत्रक को बीएलओ को प्रदान करें। इसके लिए वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को समय सीमा में पूरा किया जा सकता है। उन्होंने पार्षदों से अपेक्षा की कि मतदाता निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक में एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी सहित नगर निगम क्षेत्र के सभी पार्षद उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button