रीवा

आज भी कई बीएलओ ने शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया

आज भी कई बीएलओ ने शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया

गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में 7 बीएलओ ने सौ प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा

 

रीवा विशाल समाचार. जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षणक का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा के निर्देशन में जिले में बीएलओ द्वारा लगातार डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। आज भी कई बीएलओ ने सौ प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया। कलेक्टर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के कठिन परिश्रम एवं लगातार प्रयास से ही समय से पूर्व डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया है। सही रणनीति, अच्छी तैयारी और अच्छे प्रयासों से ही यह सफलता मिली है।

मतदान केन्द्र क्रमांक 48 दोंदर के बीएलओ राजनारायण मिश्र, गुढ़ के बीएलओ वीरेश पाण्डेय, मतदान केन्द्र क्रमांक 83 के बीएलओ रमाकांत साकेत, मतदान केन्द्र क्रमांक 144 के बीएलओ जयप्रकाश मिश्रा, मतदान केन्द्र क्रमांक 63 के बीएलओ श्रीनारायण स्वामी, मतदान केन्द्र क्रमांक 213 के बीएलओ नाथूराम मिश्रा, मतदान केन्द्र क्रमांक 187 के बीएलओ शिवेन्द्र त्रिपाठी, मतदान केन्द्र क्रमांक 54 के बीएलओ सुरेश प्रसाद शुक्ला ने मतदाताओं के गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन का सौ प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button