रीवा

मऊगंज जिले में 5 बीएलओ ने शत-प्रतिशत किया डिजिटाइजेशन 

मऊगंज जिले में 5 बीएलओ ने शत-प्रतिशत किया डिजिटाइजेशन 

मऊगंज के पाँच बीएलओ ने डिजिटाइजेशन में किया कमाल 

 

मऊगंज अनिल सिंह. मऊगंज जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों मऊगंज एवं देवतालाब में मतदाताओं का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में तैनात बीएलओ मतदाता से गणना पत्रक्र प्राप्त कर उसे बीएलओ ऐप से डिजिटाइज कर रहे हैा। जिले के पाँच बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा से 13 दिन पूर्व ही गणना पत्रक भरकर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में मतदान केन्द्र क्रमांक 85 माजन मानिकराम के बीएलओ विकास कुमार कुशवाहा, मतदान केन्द्र क्रमांक 107 दुअरा के बीएलओ रवि सेन तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 196 उकसा के बीएलओ राजेश कुमार मिश्रा ने डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र क्रमांक 8 कोन के बीएलओ रजनीश कुमार पाण्डेय तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 180 बरैया टोला के बीएलओ दिवाकर जायसवाल ने भी तय समय सीमा से पहले सौ फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। कलेक्टर ने सभी बीएलओ को लक्ष्य पूरा करने पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button