
चलवादी एजुकेशन सोसायटी के पुणे इंटरनेशनल स्कूल एवं जूनियर कॉलेज का वार्षिक स्नेहसंमेलन उत्साहपूर्वक संपन्न
पुणे, विशाल सिंह : विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का भव्य वार्षिक स्नेहसंमेलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह येरवडा के अण्णाभाऊ साठे सांस्कृतिक हॉल में बड़े उत्साह व दिमाखात संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के असिस्टेंट सेक्रेटरी जयकिशन हिरवानी तथा विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मंगेश हांडे के हस्ते किया गया।

कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के एसएससी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और विश्वभारती माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने कोल्ही गीत, वासुदेव, शेतकरी गीत, नाटक और मनोरंजन कला प्रस्तुति देकर उपस्थित प्रेक्षकों का मन मोहून टाकला।

समारोह में शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) भाऊसाहेब कारेकर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विजय आवारी, पूर्व उपमहापौर डॉ. सिद्धार्थ धेंडे, प्राचार्या स्मिता लोंढे, राहुल जाधव, स्वप्नील शिर्के, सायली शिंदे, अशोक गायकवाड, यशवंत शिर्के, अदिति बाबर आदि मान्यवर उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत व सत्कार चेयरमन डॉ. हुलगेश चलवादी तथा वाइस चेयरपर्सन ऍड. रेणुका चलवादी (शिर्के) द्वारा महात्मा फुले पगड़ी, शॉल, संविधान व स्मृति-उपहार प्रदान कर किया गया।
इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमुख अतिथियों के हस्ते मानचिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाऊसाहेब कारेकर ने विद्यार्थियों की कला, प्रतिभा व मेहनत की सराहना करते हुए सभी पुरस्कार विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

