रीवारिपोर्ट

रोजगार मेला 26 नवम्बर को सतपुड़ा आई.टी.आई. में

रोजगार मेला 26 नवम्बर को सतपुड़ा आई.टी.आई. में

 

मऊगंज आलोक कुमार तिवारी. युवा संगम कार्यक्रम के तहत सतपुड़ा आई.टी.आई. मऊगंज में 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 15 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.), प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, सिटी कार प्रा. लि. सतना, एमआरएफ लि. दहेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (सोलर) जामनगर गुजरात, बजाज आटो लिमिटेड पुणे, संतारा कॉसमेटिक प्रा. लि. अहमदाबाद, ऐलिन इलेक्ट्रानिक लि. गाजियाबाद, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा तथा मदर्सन मेट आटोमोटिव लि. सनन्द गुजरात में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button