
बीएलओ द्वारा मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन
गणना पत्रक का किया जा रहा है डिजिटाइजेशन, प्रभारी अधिकारी कर रहे हैं मॉनीटरिंग
मऊगंज विशाल समाचार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मऊगंज जिले में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं के सत्यापन के साथ ही गणना पत्रकों का संग्रहण कर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। एसआईआर कार्य को गति देने के लिए मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा कार्य को गति देने में बीएलओ को आवश्यक परामर्श भी दे रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में परवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 44, नगर परिषद हनुमना के वार्ड क्रमांक 5, 7 एवं 9 सहित अन्य मतदान केन्द्रों में भी गणना पत्रकों की आनलाइन फीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य नियत समय सीमा में किया जाना है। अत: इस कार्य को और गति दें
।

