रीवा

संविधान दिवस पर केन्द्रीय जेल में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

संविधान दिवस पर केन्द्रीय जेल में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

 

 रीवा( विशाल समाचार). संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिरुद्ध बंदियों की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया । जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीगार किया गया था, जिसके फलस्वरूप इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है । साथ-ही भारतीय संविधान के अनूठे स्वरूप, संविधान सभा का महत्व एवं योगदान, संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर विशेष एवं विस्तृत चर्चा की गई । कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक, श्याम सिंह कुशवाह सहायक जेल अधीक्षक सहित जेल में पदस्थ समस्त स्टॉफ की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button