
किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये जागरूक किया गया
रीवा विशाल समाचार. कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्योंटी एवं जवा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सह प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मिट्टी के नमूनों का संकलन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अन्तर्गत बीज वितरण तथा कृषि पर्यटन आधारित कामर्शियल खेती के संबंध में किसानों को समझाइश दी गई। राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत किसानों को सब्जी उत्पादन के लिये भी प्रेरित किया गया।


