रीवा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जल संरचनाओं का निरीक्षण 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जल संरचनाओं का निरीक्षण 

 

मऊगंज विशाल समाचार: . जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों तथा ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मऊगंज जिले में सीतापुर तथा मिसिरगवां में जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि वाटरशेड मिशन के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को गति दें। अमृत सरोवर में इस वर्ष अच्छी मात्रा जल संचित है। इनके आसपास उपयुक्त क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा सकता है। छोटे किसानों को सब्जी और मसाले की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करें। जिन तालाबों में आठ महीने से अधिक तक पानी रहता है उनमें सहकारी समितियों के माध्यम से मछलीपालन कराएं। मछली पालन कम लागत में अधिक लाभ देता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नेटशेड नर्सरी, गैवियन निर्माण तथा रिचार्ज पिट निर्माण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डॉ संजय सिंह तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button