
राज्यपाल का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का रीवा एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटेल अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेने भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान,, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, कुलगुरू राजेन्द्र कुमार कुड़रिया, कुलसचिव सुरेन्द्र सिंह परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया।


