रीवा

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस आज

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस आज

कमिश्नर 18 दिसम्बर को संभागीय बैठक में करेंगे समीक्षा

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कमिश्नर कार्यालय सभागार में 18 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे से कलेक्टर्स कान्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद इस संभागीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण सूचकांकों में सुधार, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नल-जल योजनाओं की स्थिति, कानून और व्यवस्था तथा खाद वितरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, सिंचाई सुविधा, बिजली की आपूर्ति, ई ऑफिस व्यवस्था, जल स्वावलंबी गांव के चयन, धान उपार्जन तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य वन संरक्षक, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा संबंधित संभागीय अधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button