
धमाल-मनोरंजक ‘गोट्या गैंगस्टर’ का ट्रेलर लॉन्च
26 दिसंबर को दर्शकों से रूबरू होगा फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिवंगत निर्देशक राजेश पिंजानी की अंतिम फिल्म ‘गोट्या गैंगस्टर’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यह फिल्म मुंबई की एक चॉल में रहने वाले गोट्या नामक युवक और उसके दोस्तों की कहानी है, जो अपनी गैंग बनाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद उनके जीवन में कैसे-कैसे मज़ेदार और रोमांचक मोड़ आते हैं, यही इस फिल्म की खासियत है। ‘गोट्या गैंगस्टर’ 26 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्नपूर्णा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा बिरादार, राजेश्री बिरादार और संदीप बिरादार ने किया है, जबकि प्रस्तुति ऋतुजा पाटील और शिव लोखंडे की है। फिल्म का लेखन व निर्देशन राजेश पिंजानी ने किया है।
फिल्म में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें प्रवीण तरडे, प्रथमेश परब, डॉ. मोहन आगाशे, श्रीकांत यादव, अश्विनी गिरी, भूषण मंजुळे, विनोद वणवे, ऐश्वर्या शिंदे और मुकुंद वसुले प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘गोट्या गैंगस्टर’ मायानगरी मुंबई की एक चॉल में रहने वाले तीन दोस्तों की कहानी है। जिंदगी में घटने वाली कुछ घटनाओं के चलते उन्हें किडनैपिंग जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान, सालों पहले



