संभागीय टीएल बैठक आज
रीवा विशाल समाचार: रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद 6 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय में टीएल पत्रों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, ई आफिस, संभागीय समीक्षा बैठक के निर्देशों में की गई कार्यवाही तथा कृषि आदान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
।
