रीवाएग्रीकल्चर

अब तक जिले में 3 लाख 50 हजार टन धान की हुई खरीद

अब तक जिले में 3 लाख 50 हजार टन धान की हुई खरीद

अब तक किसानों को 449.03 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

 

रीवा विशाल समाचार. जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में 5 जनवरी तक 56654 किसानों से 3 लाख 50 हजार 212 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 65725 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। कुल खरीदे गए धान में से 2 लाख 70 हजार 225 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। कुल खरीदी में से 3 लाख 37 हजार 818 टन धान परिवहन के लिए तैयार है। अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 95 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान के 87 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। किसानों को 829 करोड़ 59 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 449 करोड़ 3 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है। धान का उपार्जन 20 जनवरी तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button