यूथ गेम्स की समीक्षा बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें 27 तरह के खेलों की प्रतियोगिताएं विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर में आयोजित की जाएंगी। यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा बैठक 6 जनवरी को दोपहर एक बजे से पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान करेंगे। संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने यूथ गेम्स के आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
।
