सामान्य सभा की बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 13 जनवरी को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल करेंगी। बैठक में स्थाई समितियों द्वारा पारित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में खाद-बीज के वितरण, धान के उपार्जन, उपचार व्यवस्था, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण के प्रयासों, अटल सुशासन भवन तथा ग्राम स्वराज भवन की स्वीकृति, गौशालाओं के संचालन तथा एक बगिया माँ के नाम योजना की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने सामान्य सभा के सभी सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।


