रीवा

उपार्जित धान का तत्काल परिवहन और भण्डारण कराएं – कलेक्टर

उपार्जित धान का तत्काल परिवहन और भण्डारण कराएं – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जित धान का तत्काल परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं। गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में धान का उपार्जन लगभग पूरा हो गया है। कई समितियों में भी सभी पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन हो गया है। इन केन्द्रों में धान का सुरक्षित भण्डारण कराकर तत्काल स्वीकृति पत्रक जारी कराएं, जिससे किसानों को भुगतान हो सके। इन केन्द्रों में खरीदी की प्रक्रिया दो दिवस में पूरी करा दें।

कलेक्टर ने कहा कि त्योंथर तथा जवा क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों में धान के परिवहन पर विशेष ध्यान दें। उपार्जन की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। अब तक लक्ष्य से अधिक उपार्जन हो चुका है। अब कुछ ही खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए पंजीकृत किसान आ रहे हैं। धान के परिवहन, भण्डारण और भुगतान पर विशेष ध्यान दें। समितियों को उपार्जन की राशि तत्काल जारी करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खाद की रैक प्राप्त हो गई है। ई टोकन के माध्यम से इसका वितरण कराएं। खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को ई टोकन व्यवस्था की पूरी जानकारी दें। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि उपार्जित धान में से 90 प्रतिशत से अधिक का परिवहन हो चुका है। जिन केन्द्रों में अधिक धान है वहाँ अतिरिक्त ट्रक लगाकर उठाव कराया जा रहा है। शेष बचे किसानों को संचालनालय स्तर से अनुमति मिलने पर स्लॉट बुक करने की सुविधा दी जाएगी। बैठक में उप संचालक कृषि यूपी बागरी, महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, जिला प्रबंधक मार्कफेड शिखा वर्मा, जिला प्रबंधक वेयरहाउस कमल बागरी, उपायुक्त सहकारिता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button