मुख्य सचिव 21 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा
रीवा विशाल समाचार: मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के कार्यवाही विवरण में पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी संभागीय अधिकारियों को एजेण्डा बिन्दुओं पर की गई कार्यवाही के प्रतिवेदन के साथ निर्धारित तिथि में बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल होंगे।


