
इटावा (UP):जिला दिब्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रशान्त कुमार ने एतदद्वारा सूचित किया है कि मूक बधिर निवारण हेतु जनपद में जनपद स्तरीय स्क्रीनिंग शिविर कैम्प आयोजित किया जा रहा है जिसके क्रम में स्व0 डा0 एस0एन0मेहरोत्रा मेमोरियल ,ई0एन0टी0 कानपुर फाउण्डेशन द्वारा जिला चिकित्सालय पुरूष इटावा में दि0 21 सितम्बर 2021 दिन मंगलवार को प्रात: 10.00 बजे से 0 से 05 वर्ष तक के मूक बधिर बच्चों को दिब्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ एवं एडिप योजना के अर्न्तगत नि:शुल्क स्क्रीनिंग करके कॉक्लियर इम्पलाण्ट सर्जरी हेतु पंजीयन किया जायेगा।



